शेयर मंथन में खोजें

तेल-गैस (Oil & Gas) कंपनियों के शेयर लुढ़के

गैस की कीमतें नहीं बढ़ने की खबर से शेयर बाजार में तेल-गैस (Oil-Gas) कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में देश में प्राकृतिक गैस की कीमतों में अब तीन महीने तक इजाफा नहीं करने का फैसला लिया गया है। 

शेयर बाजार में ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में तेज गिरावट बनी है। बीएसई में दोपहर 1:40 बजे यह 5.21% के नुकसान के साथ 414.10 रुपये पर है। 

ऑयल इंडिया (Oil India) के शेयर में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 4.14% के नुकसान के साथ 564.25 रुपये पर है। 

बीएसई में एचपीसीएल (HPCL) का शेयर 3.68% गिर कर 400.85 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में बीपीसीएल (BPCL) के शेयर में गिरावट बनी है। बीएसई में यह 1.96% के नुकसान के साथ 569.45 रुपये पर है। 

बीएसई में इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर 2.54% के नुकसान के साथ 333.25 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 3.22% गिर कर 1017 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि सी रंगराजन (C Rangarajan) समिति द्वारा सुझाये गये फॉर्मूले के बाद 1 अप्रैल 2014 से प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होनी थी लेकिन, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 24 मार्च 2014 को यह निर्देश जारी किया था कि केंद्र सरकार अपना यह फैसला चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक टाल दे।

इस स्थिति में गैस के दाम बढ़ाने का फैसला नयी सरकार के जिम्मे छोड़ दिया गया था। खबर थी कि 1 जुलाई 2014 से नयी गैस कीमतें लागू की जा सकती हैं। (शेयर मंथन, 26 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख