शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

पिछले दो दिनों में कंपनी का शेयर 8% तक चढ़ गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 8100 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। बीएसई में यह सुबह 10:48 बजे 3.90% की बढ़त के साथ 8029.55 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि सरकार द्वारा ऑटो क्षेत्र के लिए 31 दिसंबर 2014 तक उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में छूट जारी रखने के फैसले से कंपनी के शेयर में मजबूती बनी हुई है। (शेयर मंथन, 30 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख