शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,635 पर, सेंसेक्स (Sensex) 103 अंक ऊपर

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 103 अंक यानी 0.40% की मजबूती के साथ 25,516 पर रहा। निफ्टी 23 अंक यानी 0.31% चढ़ कर 7,635 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.64% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.58% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.16% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो और धातु में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। मजूबत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 25,572 और निफ्टी 7,649 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसल गया। इस दौरान बाजार की मजबूती घटती चली गयी। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार में मजबूती बढ़ी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.24% की तेजी रही। धातु में 2.03%, कैपिटल गुड्स में 1.27%, रियल्टी में 1.03% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.98% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.48%, एफएमसीजी में 0.34% और पावर में 0.27% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.93% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.55%, तेल-गैस में 0.54% और हेल्थकेयर में 0.38% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख