शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7,700 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शानदार तेजी का रूझान है।

सेंसेक्स (Sensex) 25,817 और निफ्टी (Nifty) 7,720 अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये। 

दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 287 अंक यानी 1.12% की मजबूती के साथ 25,802 पर है। निफ्टी 80 अंक यानी 1.05% चढ़ कर 7,715 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.46% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.17% की मजबूती है। आज के कारोबार में धातु और पावर  क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.80% की तेजी है। पावर में 1.59%, कैपिटल गुड्स में 1.49%, हेल्थकेयर में 1.37%, कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 1.39%, ऑटो में 1.33%, रियल्टी में 1.26% और बैंकिंग में 1.05% की मजबूती है। एफएमसीजी में 0.97%, तेल-गैस में 0.84%, टीईसीके में 0.18% और आईटी में 0.04% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख