शेयर मंथन में खोजें

महँगाई दर के आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के अगले सप्ताह घरेल बाजार में अस्थरिता रहने की संभावना है।

आगामी सप्ताह बाजार की नजर महँगाई दर के आँकड़ों पर रहेगी। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये आईआईपी आँकड़ों का बाजार पर असर भी अगले सप्ताह ही देखने को मिलेगा। इस बार कमजोर मानसून की वजह से सूख की प्रबल संभावनाएँ भी बाजार के लिए खतरे की घंटी है।

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स को उम्मीद है कि आगामी सप्ताह भी पीएसयू बैंक पर बाजार की नजर बनी रहेगी। फार्मा, दूरसंचार और आईटी क्षेत्रों में भी काफी चहल-पहल की संभावना है। 

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बेरोजगारी आँकड़ें, अमेरिकी औद्योगिक उत्पादन और खुदरा आँकड़ों के साथ-साथ कई अहम घोषणाएँ होने वाली है, जिनका घरेलू बाजार पर असर देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख