शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की तेजी बढ़ी है।

सेंसेक्स 26,631 और निफ्टी 7,966 रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये।

दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 189 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 26,609 पर है। निफ्टी 46 अंक यानी 0.58% चढ़ कर 7,959 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.29% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% की मजबूती है। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.01% की मजबूती है। टीईसीके में 0.84%, हेल्थकेयर में 0.72%, ऑटो में 0.64%, बैंकिंग में 0.61%, तेल-गैस में 0.58%, एफएमसीजी में 0.50%, कैपिटल गुड्स में 0.43% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36% की बढ़त है। पावर में 0.04% की मामूली बढ़त है। दूसरी ओर, धातु में 0.83% की गिरावट है। रियल्टी में 0.21% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख