शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर भाव में लगातार तीसरे दिन मजबूती का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 408.25 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। सुबह 11:17 बजे यह 3.98% की बढ़त के साथ 407.50 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि भारती एयरटेल इंटरनेशनल नीदरलैंड बीवी की सब्सीडियरी कंपनी एयरटेल नेटवर्क केन्या (Airtel Network Kenya) ने एस्सार टेलीकम्युनिकेशन केन्या के साथ एक करार किया है। इस समझौते के तहत एयरटेल नेटवर्क ने एस्सार टेलीकॉम के यूमोबाइल (YuMobile) मोबाइल ब्रांड को खरीद लिया है। इसके साथ ही यूमोबाइल के 27 लाख उपभोक्ताओं का विलय एयरटेल नेटवर्क केन्या में हो गया। इस लेन-देन को अभी कंपटीशन अथॉरिटी ऑफ केन्या (सीएके) से मंजूरी मिलना बाकी है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख