शेयर मंथन में खोजें

जेपी एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में जेपी एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट बनी हुई है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 20% तक लुढ़क गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 32.30 रुपये तक नीचे लुढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 10:30 बजे यह 10.08% के नुकसान के साथ 33.90 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि ऐसी खबरें हैं कि जेपी इन्फ्रा वेंचर्स (JP Infra Ventures) ने बल्क सौदों के जरिये 46.33 रुपये की दर से जयप्रकाश एसोसिएट्स के 13 लाख से अधिक शेयर बेच दिये हैं।

हालाँकि जेपी एसोसिएट्स ने प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबर को आधारहीन बताया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की खबरें कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा भ्रम फैलाने के इरादे से फैलायी जा रही है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख