शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर उछले

शेयर बाजार में पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन मजबूती बनी हुई है।

बीएसई में कंपनी का शेयर लगभग 9% तक चढ़ गया है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 44.25 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:36 बजे यह 6.90% की मजबूती के साथ 43.40 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि पुंज लॉयड ने मलयेशिया की ऊर्जा कंपनी से एक बड़ा ठेका हासिल किया है। यह ठेका 58.1 करोड़ डॉलर यानी लगभग 3,515 करोड़ रुपये का है। यह ठेका मलयेशिया की ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास ने रैपिड टैंक फार्म बनाने के लिए दिया है। यह टैंक फार्म पेट्रोनास की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना के लिए बनाया जायेगा। पुंज लॉयड को टैंक फार्म के लिए परियोजना प्रबंधन, डिजाइन, इंजीनियरिंग, अन्य ठेकेदारों वगैरह से बातचीत, खरीद, निर्माण, जाँच-परीक्षण और परियोजना को चालू करने का काम सँभालना है। यह परियोजना 2019 के आरंभिक महीनों में चालू होनी है। पुंज लॉयड ने जानकारी दी है कि इस समय उसके पास 24,679 करोड़ रुपये के ठेके हैं। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख