शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,094 पर, सेंसेक्स (Sensex) 208 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क कर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 208 अंक यानी 0.76% की गिरावट के साथ 27,057 पर रहा। निफ्टी 59 अंक यानी 0.72% गिर कर 8,094 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.21% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.08% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.60% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल-गैस में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी 8,100 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 27,018 और निफ्टी 8,082 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी 8,100 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में यह इस स्तर से नीचे ही बना रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निचले स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को में सबसे ज्यादा 1.56% का घाटा हुआ। तेल-गैस में 1.49%, एफएमसीजी में 1.48%, आईटी में 1.06%, कैपिटल गुड्स में 0.99% और टीईसीके में 0.86% की गिरावट रही। ऑटो में 0.41%, धातु में 0.14%, हेल्थकेयर में 0.13% और बैंकिंग में 0.06% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.61% और पावर में 0.11% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख