शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 44 अंक ऊपर

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में अस्थिरता रही।

अगस्त महीने में मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन दर सात महीने के निचले स्तर पर रहने से भी बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा, लेकिन नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। डॉव जोंस 44 अंक यानी 0.26% की बढ़त के साथ 17,031 पर रहा। नैस्डैक 49 अंक यानी 1.07% गिर कर 4,519 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 1 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 1,984 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.12 डॉलर की कमजोरी के साथ 92.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 0.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,238.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख