शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,115 पर, सेंसेक्स (Sensex) 481 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज शानदार तेजी के साथ बंद हुए। 

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरें नहीं बढ़ाये जाने के फैसले से घरेलू बाजार को बल मिला। 

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 481 अंक यानी 1.81% की मजबूती के साथ 27,112 पर रहा। निफ्टी 139 अंक यानी 1.75% चढ़ कर 8,115 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.96% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 2.69% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.83% की तेजी रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 26,503 और निफ्टी 7,940 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि, कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी 8,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ता चला गया। सेंसेक्स 27,000 और निफ्टी 8,100 के स्तर को पार कर गये। आज दिन-भर बाजार में शानदार तेजी बनी रही। इस दौरान सेंसेक्स 27,132 और निफ्टी 8,121 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी को सबसे ज्यादा 4.65% का फायदा हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.17%, कैपिटल गुड्स में 2.84%, ऑटो में 2.67%, पावर में 2.23%, बैंकिंग में 1.98% हेल्थकेयर में 1.76%, तेल-गैस में 1.61% और धातु में 1.23% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.83%, एफएमसीजी में 0.79%  और आईटी में 0.58% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख