शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,146 पर, सेंसेक्स (Sensex) 116 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 116 अंक यानी 0.43% की मजबूती के साथ 27,207 पर रहा। निफ्टी 25 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 8,146 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.24% की कमजोरी रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.51% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.20% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ बंद हुई। निफ्टी 8,100 के स्तर से नीचे खुला। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 27,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 26,919 और निफ्टी 8,065 दिन के निचले स्तरों पर रहे। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। हालाँकि सेंसेक्स 27,000 और निफ्टी 8,100 के स्तर को पार करने में कामयाब रहे। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 27,255 और निफ्टी 8,160 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को सबसे ज्यादा 3.12% का फायदा हुआ। एफएमसीजी में 1.90%, ऑटो में 1.10% और तेल-गैस में 0.88% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.29% की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 1.22% की गिरावट रही। हेल्थकेयर में 0.89%, रियल्टी में 0.80%, पावर में 0.60%, टीईसीके में 0.39%, आईटी में 0.27% और कैपिटल गुड्स में 0.20% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख