शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8,100 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मिला-जुला रुख बना हुआ है।

हालाँकि सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहे हैं।

दोपहर 1:46 बजे सेंसेक्स 22 अंक यानी 0.08% की बढ़त के साथ 27,112 पर है। निफ्टी 6 अंक यानी 0.08% की कमजोरी के साथ 8,115 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.16% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.33% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.78% की मजबूती है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.76% की तेजी बनी हुई है। ऑटो में 1.09%, एफएमसीजी में 1.08%, तेल-गैस में 0.56% की मजबूती है। बैंकिंग में 0.16% की बढ़त है। दूसरी ओर, धातु में 1.44% की गिरावट है। हेल्थकेयर में 0.89%, आईटी-टीईसीके दोनों में 0.70%, पावर में 0.59%, रियल्टी में 0.58%, कैपिटल गुड्स में 0.39% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख