शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,018 पर, सेंसेक्स (Sensex) 431 अंक टूटा

खराब अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 431 अंक यानी 1.58% की गिरावट के साथ 26,776 पर रहा। निफ्टी 129 अंक यानी 1.58% गिर कर 8,018 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.90% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 2.48% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.91% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में गिरावट गहरायी। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट तेज हुई। सेंसेक्स 27,000 और निफ्टी 8,100 के स्तर से नीचे लुढ़क गये। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार टूटता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 26,744 और निफ्टी 8,008 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में निचले स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी को सबसे ज्यादा 4.918% का घाटा हुआ। तेल-गैस में 2.58%, कैपिटल गुड्स में 2.40%, धातु में 2.33%, हेल्थकेयर में 2.15%, ऑटो में 1.88%, बैंकिंग में 2.76% कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59%, पावर में 1.48% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.98%, आईटी में 0.64% और एफएमसीजी में 0.38% की कमजोरी ही। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख