शेयर मंथन में खोजें

तेल-गैस (Oil & Gas) कंपनियों के शेयर चढ़े

सरकार द्वारा डीजल की कीमतों को नियंत्रणमुक्त (डीकंट्रोल) किये जाने के फैसले से शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ा कर 5.61 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की है। शेयर बाजार में एचपीसीएल (HPCL) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 534 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12;40 बजे यह 5.66% की मजबूती के साथ 519 रुपये पर है। 

बीएसई में बीपीसीएल (BPCL) के शेयर भाव में भी मजबूती है। यह 3.45% की बढ़त के साथ 689.10 रुपये पर है। 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 3.68% की बढ़त के साथ 379 रुपये पर है। 

बीएसई में ऑयल इंडिया (Oil India) का शेयर 2.38% की बढ़त के साथ 590 रुपये पर है। 

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेसन (ONGC) के शेयर भाव में तेजी बनी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 6.60% की मजबूती के साथ 423.45 रुपये पर है।

गेल इंडिया (Gail India) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.86% की बढ़त के साथ 456.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख