शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,879 पर, सेंसेक्स (Sensex) 321 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए। 

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत से बाजार को बल मिला। सरकार द्वारा डीजल की कीमतों को डीकंट्रोल किये जाने व प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाये जाने जैसे फैसलों से भी बाजार का जोश बढ़ा।

निफ्टी (Nifty) 7,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 321 अंक यानी 1.23% की मजबूती के साथ 26,430 पर रहा। निफ्टी 100 अंक यानी 1.28% चढ़ कर 7,879 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.44% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.48% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.12% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 7,800 के स्तर से ऊपर खुला। बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 7,900 के स्तर को भी पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 26,518 और निफ्टी 7,906 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसला। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी। आज दिन भर बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो को सबसे ज्यादा 2.17% का फायदा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.14%, तेल-गैस में 1.94%, बैंकिंग में 1.78%, धातु में 1.57%, पावर में 1.46% और कंज्यूमर ड्यूरेब्लस-हेल्थकेयर दोनों में 1.23% व 1.23% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.88% और एफएमसीजी में 0.43% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.83% और टीईसीके में 0.26% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख