शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,363 पर, सेंसेक्स (Sensex) 35 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 27,997 और निफ्टी (Nifty) 8,379 रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 35 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 27,910 पर रहा। निफ्टी 18 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 8,363 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.75% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.24% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.72% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27,997 और निफ्टी 8,379 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार मजबूती गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 27,790 और निफ्टी 8,322 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि इसके बाद बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन यह उतार-चढ़ाव के साथ एक दायरे में घूमता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.05% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.74%, ऑटो में 0.68%, कैपिटल गुड्स में 0.63%, तेल-गैस में 0.44%, हेल्थकेयर में 0.37% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.69%, आईटी में 0.37%, टीईसीके में 0.30%, धातु में 0.13% और पावर में 0.06% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख