शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती जारी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती बनी हुई है।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 8,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन अभी यह इस स्तर से नीचे ही है।

दोपहर 1:38 बजे सेंसेक्स 117 अंक यानी 0.42% की मजबूती के साथ 28,027 पर रहा। निफ्टी 25 अंक यानी 0.30% की बढ़त के साथ 8,389 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.89% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% और बीएसई में मिडकैप में 0.84% की बढ़त है। अब तक के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो में 1.31% और बैंकिंग में 1.14% की मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.42%, एफएमसीजी में 0.34%, रियल्टी में 0.21% की बढ़त है। हेल्थकेयर-आईटी दोनों में 0.2% व 0.2% और टीईसीके 0.01% की मामूली बढ़त के साथ सपाट है। दूसरी ओर, पावर में 0.56% की गिरावट है। तेल-गैस में 0.31%, धातु में 0.25% और कैपिटल गुड्स में 0.08% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख