शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,383 पर, सेंसेक्स (Sensex) 99 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचने में कामयाब रहे।

सेंसेक्स (Sensex) 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 8,400 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा, लेकिन इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स 28,126 और निफ्टी 8,415 अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 99 अंक यानी 0.35% की मजबूती के साथ 28,009 पर रहा। निफ्टी 21 अंक यानी 0.25% की बढ़त के साथ 8,383 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.64% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.20% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.47% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 28,000 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 8,400 के स्तरो को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 28,126 और निफ्टी 8,415 अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती घटी। निफ्टी 8,400 के स्तर से नीचे फिसला। दोपहर के कारोबार में जैसे-जैसे बाजार बढ़ता गया, इसकी मजबूती घटती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार पर दबाव बढ़ा। सेंसेक्स 28,000 के स्तर से नीचे लुढ़का। इस दौरान सेंसेक्स 27,959 और निफ्टी 8,370 दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 28,000 के स्तर के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो में सबसे ज्यादा 1.18% की मजबूती रही। बैंकिंग में 1.12%, एफएमसीजी में 0.96% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.55% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पावर में 1.37% की गिरावट रही। धातु में 0.90%, तेल-गैस व कैपिटल गुड्स दोनों में 0.53% व 0.53%, हेल्थकेयर में 0.47%, रियल्टी में 0.15%, आईटी में 0.11% और टीईसीके में 0.08% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख