शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग (Banking) क्षेत्र के शेयर चढ़े

कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) के साथ आईएनजी वैश्य (ING Vysya) बैंक के विलय की खबरों के बीच शेयर बाजार में बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

कोटक महिंद्रा के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 1260.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह दोपहर 12:40 बजे 6.17% की मजबूती के साथ 1228.45 रुपये पर है।

साउथ इंडियन बैंक का शेयर 4.91% की मजबूती के साथ 27.75 रुपये पर है।

शेयर बाजार में कर्नाटक बैंक के शेयर भाव में भी मजबूती है। यह 4.37% की बढ़त के साथ 142.10 रुपये पर है।

बीएसई में आज के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1739.20 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। यह 2.36% की बढ़त के साथ 1729 रुपये पर है।

ऐक्सिस बैंक का शेयर 2.84% की मजबूती के साथ 479.95 रुपये पर है।

यस बैंक का शेयर 2.73% की बढ़त के साथ 694.70 रुपये पर है।

शेयर बाजार में एसबीआई के शेयर भाव में भी मजबूती है। बीएसई में यह 2.61% की बढ़त के साथ 304.85 रुपये पर है। 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का शेयर 2.05% की बढ़त के साथ 279.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख