शेयर मंथन में खोजें

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 194.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12 बजे यह 4.07% की मजबूती के साथ 191.65 रुपये पर है।

एफटीआईएल के निदेशक मंडल की बैठक में प्रशांत देसाई (Prashant Desai) को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इसके साथ ही कंपनी ने निशा दत्त, सुनील शाह और मितेन मेहता को गैर-कार्यकारी निदेशक और जिगिश सोनागरा और राजेंद्र मेहता को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। एफटीआईएल के संस्थापक और पूर्व प्रमुख जिग्नेश शाह (Jignesh Shah) ने कंपनी के एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह चेयरमैन एमिरेट्स के रूप में कंपनी का मार्गदर्शन करेंगे। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख