शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,463 पर, सेंसेक्स (Sensex) 161 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।

 निफ्टी (Nifty) 8,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 161 अंक यानी 0.57% की गिरावट के साथ 28,338 पर रहा। निफ्टी 67 अंक यानी 0.79% गिर कर 8,463 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.41% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 2.32% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.43% की तेज गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के शुरुआती मिनटो में ही निफ्टी 8,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। इसके बाद बाजार में एक दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 28,217 और निफ्टी 8,429 दिन के निचले स्तरों तक फिसले। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तर से ऊपर आ गया। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी को सबसे ज्यादा 3.35% का घाटा हुआ। एफएमसीजी में 2.53%, पावर में 1.62%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.45%, धातु में 1.38%, बैंकिंग में 1.33%, कैपिटल गुड्स में 1.08% और ऑटो में 1.06% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.14% और आईटी में 0.12% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.57% और हेल्थकेयर में 0.23% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख