शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) मामूली चढ़े

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 48 अंक यानी 0.17% की बढ़त के साथ 28,386 पर रहा। निफ्टी 13 अंक यानी 0.15% की बढ़त के साथ 8,476 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.46% की बढ़त रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.12% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.62% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान बाजार में गिरावट बढ़ती चली गयी। सेंसेक्स 28,261 और निफ्टी 8,439 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद बाजार का जोश बढ़ता चला गया। निफ्टी 8,500 के स्तर को छू गया। सेंसेक्स 28,470 और निफ्टी 8,500 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही निफ्टी 8,500 के स्तर से नीचे लुढ़का। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार एक बार फिर लाल निशान पर फिसल गया, लेकिन जल्द ही यह हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.03% का फायदा हुआ। पावर में 1.13%, धातु में 1.08%, एफएमसीजी में 1.07% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.35%, ऑटो में 0.27%, कैपिटल गुड्स में 0.26% और तेल-गैस में 0.16% की बढ़त रही। दूसरी ओर, टीईसीके में 0.41% की गिरावट रही। हेल्थकेयर में 0.34%, बैंकिंग में 0.30% और आईटी में 0.16% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख