शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,538 पर, सेंसेक्स (Sensex) 105 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105 अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 28,458 पर रहा। निफ्टी 26 अंक यानी 0.30% गिर कर 8,538 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.54% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.03% की मामूली बढ़त और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.26% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 28,652 और निफ्टी 8,588 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि जल्द ही बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 28,409 और निफ्टी 8,524 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी को सबसे ज्यादा 1.83% का घाटा हुआ। टीईसीके में 1.47%, हेल्थकेयर में 1.40%, तेल-गैस में 0.66%, पावर में 0.52% और कैपिटल गुड्स में 0.45% की  गिरावट रही। बैंकिंग में 0.09% और ऑटो में 0.07% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.26% और एफएमसीजी में 1.13% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 0.28% और धातु में 0.06% की बढ़त दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख