शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) से हट सकते हैं दो नाम : इडेलवाइज

जल्दी ही निफ्टी (Nifty) के 50 शेयरों में से दो नाम हट सकते हैं और उनकी जगह दो नये शेयर शामिल हो सकते हैं।

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने निफ्टी सूचकांक में शामिल शेयरों की छमाही समीक्षा में शेयरों को लाने और निकालने के लिए एक्सचेंज की ओर से निर्धारित पैमानों के आधार पर विश्लेषण करते हुए यह संकेत दिया है। इडेलवाइज का आकलन है कि 1 अगस्त 2014 से 31 जनवरी 2015 तक के आँकड़ों के आधार पर होने वाली समीक्षा में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी से जिंदल स्टील (Jindal Steel) और डीएलएफ (DLF) को हटा सकता है।

इन दो शेयरों के बदले निफ्टी में शामिल होने वाले नाम यस बैंक (Yes Bank) और आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के हो सकते हैं। एक्सचेंज की ओर से यह घोषणा फरवरी 2015 के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है और ये बदलाव मार्च 2015 के अंतिम हफ्ते से लागू होंगे। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख