शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स-निफ्टी फिर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद, लगातार सातवें दिन तेजी

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुझान कायम रहा।

यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की ओर से प्रोत्साहन योजना (Stimulus Program) की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार की सुबह भारतीय बाजार भी मजबूत ही खुला। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 29,006 की तुलना में 29,189 पर खुला और सुबह के कारोबार में ही 29,409 के नये रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ गया। हालाँकि इसके बाद यह थोड़ी मुनाफावसूली के बीच थोड़ा नीचे आया, मगर हरे निशान में ही बना रहा। मोटे तौर पर यह पूरे दिन 29,200-29,400 के दायरे में चलता रहा। अंत में यह 273 अंक या 0.94% की मजबूती हासिल कर 29,279 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में रहे। 

इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 8,866 के नये उच्चतम स्तर को छूने के बाद नरम हुआ और 8,795 के निचले स्तर तक आ गया। इसे मोटे तौर पर 8,800 के पास सहारा मिलता रहा। अंत में यह 74 अंक या 0.85% की मजबूती दर्ज करते हुए 8,836 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 31 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। 

मगर छोटे-मँझोले शेयरों ने सेंसेक्स-निफ्टी का साथ नहीं दिया। बीएसई मिडकैप 0.14% नीचे रहा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.73% की गिरावट आयी। बीएसई में चढ़ने वाले 1,115 शेयरों की तुलना में गिरने वाले शेयरों की संख्या कहीं ज्यादा 1,821 रही। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो (1.51%), रियल्टी (1.48%), कैपिटल गुड्स (1.32%) और पावर (1.12%) में सबसे अच्छी बढ़त दिखी। मेटल (0.86%) और बैंकिंग (0.79%) भी मजबूत रहे। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख