शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली के एक्जिट पोल से सहमा बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 491 अंक नीचे

सोमवार को भारतीय बाजार में लगातार सातवें दिन कमजोरी आयी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के विभिन्न एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत की संभावनाएँ दिखने से बाजार दबाव में दिखा।

इसके साथ ही कुछ कमजोर तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों के दबावों का भी असर रहा। आज भारतीय बाजार ने लगभग 150 अंकों के नुकसान के साथ ही शुरुआत की और सत्र आगे बढ़ने के साथ-साथ नुकसान भी बढ़ता गया। 

सेंसेक्स 28,183 के निचले स्तर तक जाने के बाद इसके करीब ही बंद हुआ। यह 491 अंक या 1.71% की गिरावट के साथ 28,227 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 8,516 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद अंत में 135 अंक या 1.56% की गिरावट के साथ 8,526 पर बंद हुआ। 

छोटे-मँझोले शेयरों में भी इसी तरह से दबाव दिखा। बीएसई मिडकैप में 1.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.50% की कमजोरी रही। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 1.67% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.01% की कमजोरी आयी। 

सारे ही क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे। एलऐंडटी के नतीजों के बाद उसमें आयी भारी गिरावट के कारण कैपिटल गुड्स सूचकांक सबसे ज्यादा 4.3% टूट गया। साथ ही रियल्टी में 2.7%, मेटल में 2.5%, ऑटो में 2.3% और बैंकेक्स में 2.1% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख