शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में थमा गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 128 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में लगातार 7 दिनों से जारी गिरावट का दौर आज थम गया। बीएसई के 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में 128 और एनएसई के 50 शेयरों के सूचकांक निफ्टी (Nifty) में 39 अंक की बढ़त देखने को मिली।

बाजार में यह बढ़त ऑटो, बैंकिंग और मेटल क्षेत्रों में हुई खरीदारी के कारण देखने को मिली। इसके साथ ही विकास दर को लेकर सकारात्मक संकेतों की वजह से भी निवेशक बाजार की तरफ मुड़े। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, हालाँकि सत्र आगे बढ़ने के साथ बाजार में तेजी देखने को मिली।

आज सेंसेक्स 28,630 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, लेकिन इसके बाद सेंसेक्स में गिरावट दिखी और एक समय सूचकांक 28,044 के आज के न्यूनतम स्तर के साथ लाल निशान में पहुँच गया। अंतिम घंटे में हुई खरीदारी से बाजार सँभला और सेंसेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। 

आज दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स में देखने को मिली और इसका शेयर 4% बढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील में भी अच्छी बढ़त दर्ज हुई। दूसरी तरफ टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट देखने को मिली।

बढ़ने वाले अन्य शेयरों में टाटा स्टील, टाटा पावर, एचडीएफसी बैंक, गेल, कोल इंडिया, इंफोसिस आईटीसी, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और बीएचईएल के नाम प्रमुख रहे। वहीं निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 में बढ़त और 17 में गिरावट दिखी, जबकि 1 शेयर बिल्कुल सपाट बंद हुआ।

आज बैंकिंग क्षेत्र में 1.89% और ऑटो में 1.71%, में बढ़त रही। वहीं आईटी में 0.71% और ऊर्जा क्षेत्र में 0.64% की गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख