शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त, सेंसेक्स (Sensex) 178 अंक चढ़ा

दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है।

बीएसई के 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स में 178 अंक यानी 0.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 28,534 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 62 अंक बढ़ कर 8,627 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार के मुकाबले निफ्टी में 0.72% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त ऐक्सिस बैंक में दिखी और यह शेयर 2.87% बढ़ कर बंद हुआ। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में एलएंडटी, मारुति सुजूकी, टाटा स्टील, रिलायंस, एनटीपीसी, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर, कोल इंडिया शामिल रहे।

दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 2.63% की गिरावट देखने को मिली। गिरने वाले अन्य शेयरों में बीएचईएल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, सिप्ला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और विप्रो शामिल थे। क्षेत्रों के प्रदर्शन की बात करें तो आज के कारोबार में इन्फ्रा सूचकांक 1.75%, ऑटो 1.12%,  बैंकिंग 0.94%,  ऊर्जा 0.93%,  वित्त 0.72%और एफएमसीजी 1.08बढ़ा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख