शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल ने पावर ग्रिड (Power Grid) के लिए दिया 169 रुपये का लक्ष्य

ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज (Motilal Oswal Securities) के मुताबिक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों के मुताबिक रहे हैं।

ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की मूल्यह्रास (डेप्रिसिएशन) लागत) ज्यादा रही, लेकिन अन्य आय के ज्यादा होने से उसका असर मुनाफे पर ज्यादा नहीं पड़ा। साथ ही सलाहकार सेवाओं (कंसल्टेंसी) से होने वाली आय भी ब्रोकिंग फर्म की उम्मादों से बेहतर रही। इस तिमाही में सलाहकार सेवाओं से होने वाली आय में पिछले साल के मुकाबले 25% की गिरावट रही और यह आय घट कर 110 करोड़ रुपये रही, हालाँकि ब्रोकिंग फर्म ने 75 करोड़ की आय का अनुमान लगाया था।

मोतीलाल ओसवाल के अनुमानों के मुताबिक कंपनी का वित्त वर्ष 2014-15 का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 12% ज्यादा रह सकता है। ब्रोकिंग फर्म ने 169 रुपये के लक्ष्य के साथ शेयर को खरीदने की सलाह जारी रखी है।

गुरुवार को पावर ग्रिड के नतीजों के आते ही इसके शेयर भाव में उछाल देखने को मिली। यह 151.70 रुपये के उच्चतम स्तर तक चढ़ने के बाद अंत में 4.55 रुपये या 3.12%बढ़ कर 150.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख