शेयर मंथन में खोजें

एंजेल ब्रोकिंग ने दी एलऐंडटी (L&T) खरीदने की सलाह

एंजेल ब्रोकिंग ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तीसरी तिमाही नतीजों को निराशाजनक करार दिया है, हालाँकि इसके लिए खरीदारी की सलाह जारी रखी है।

मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 4.2% बढ़ी है, जबकि मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 14.6घटा है। एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक कंपनी का तिमाही एबिटा मार्जिन उनके अनुमानों से नीचे रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन पिछले साल के मुकाबले 1.27घट कर 10.5पर आ गया है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में एलऐंडटी के हाइड्रोकार्बन कारोबार को लेकर चिंता जतायी है। साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में हाइड्रोकार्बन कारोबार से हुई आय में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 25.9% की गिरावट देखने को मिली है।

हालाँकि एंजेल ब्रोकिंग ने उम्मीद जतायी है कि बेहतर ऑर्डर बुक और बाकी बचे काम को देखते हुए कंपनी वित्त वर्ष 2014-15 में आय के लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। वहीं हाइड्रोकार्बन कारोबार में हुई हानि का कुछ असर कंपनी के मार्जिन पर दिख सकता है। हालाँकि एंजेल ब्रोकिंग ने कंपनी की बेहतर स्थिति को देखते हुए 1,855 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह जारी रखी है।

गुरुवार के कारोबार में एलऐंडटी के शेयर में मजबूती का रुझान दिखा। बीएसई में यह 32.60 रुपये या 2.02%की मजबूती के साथ 1646.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख