शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को (Hindalco) का मुनाफा 7.24% बढ़ा, मोतीलाल ओसवाल ने लक्ष्य भाव घटाया

एल्युमिनियम और तांबा उत्पादक कंपनी हिंडाल्को का मुनाफा 2014-15 की तीसरी तिमाही में 7.24% बढ़ कर 359 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में यह मुनाफा 333 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल आय 17.89बढ़ कर 8,815 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल इसी अवधि में कुल आय 7,477 करोड़ रुपये दर्ज की गयी थी।

कंपनी के मुताबिक कोयले की उपलब्धता में मुश्किलों के चलते वह अपने नये एल्युमिनियम प्रोजेक्ट को गति नहीं दे पा रही है।  वहीं कंपनी की इंग्लैड स्थित सहायक कंपनी नोवेलिस ने अनुमानों से कमजोर नतीजे दिये हैं। नोवेलिस का कुल कारोबार पिछले साल के मुकाबले 5% बढ़ा है। ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने इसमें 10%  बढ़त का अनुमान लगाया था।

ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक यूरो और डॉलर की कीमतों में उतार-चढाव का नोवेलिस के मार्जिन पर असर देखने को मिला है। मोतीलाल ओसवाल ने हिंडाल्को के लिए लक्ष्य भाव को 8% घटा दिया है। हालाँकि 170 रुपये के लक्ष्य के साथ ब्रोकिंग फर्म ने इस शेयर को खरीदने की सलाह जारी रखी है।

गुरुवार को हिंडाल्को के शेयर में लगभग पूरे दिन मजबूती रही। हालाँकि नतीजे सामने आने के तुरंत बाद यह तेजी से फिसला और लाल निशान में भी गया, मगर तुरंत ही उसी रफ्तार से वापस सँभल गया। अंत में यह बीएससी में 3.00 रुपये या 2.00की बढ़त के साथ 152.85 के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख