शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में 7 दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 231 अंक गिरा

शेयर बाजार में मुनाफावसूली की वजह से पिछले 7 दिनों से जारी बढ़त का दौर आज थम गया।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 230.86 अंक यानी 0.78% की गिरावट के साथ 29,231 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.70 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 8,833 अंक पर बंद हुआ। हालाँकि छोटे शेयरों के सूचकांक में 0.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों की बात करें तो इन शेयरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन बीएचईएल का रहा।

आज के कारोबार में शेयर 5.18% बढ़कर बंद हुआ। वहीं सबसे ज्यादा 3.17% की गिरावट रिलायंस के शेयर में दर्ज हुई। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20% में बढ़त दर्ज हुई वहीं 80% गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं पूरे बाजार की बात करें तो बीएसई पर कारोबार कर रहे कुल शेयरों में से 49% बढ़कर बंद होने में कामयाब रहे।

सेक्टर के प्रदर्शन की बात करें तो शुक्रवार के कारोबार में एफएमसीजी, हेल्थकेयर, और रियल्टी सेक्टर में बढ़त देखने को मिली है, वहीं ऑटो, बैंकिंग, आईटी, मेटल, तेल गैस सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई है। पूरे हफ्ते के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स में इस हफ्ते 0.5% और निफ्टी में 0.3% की बढोतरी दर्ज हुई है। (शेयर मंथन 20 फरवरी 2015)      

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख