शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को बढ़कर बंद हुए अमेरिकी बाजार, भारतीय कंपनियों के एडीआर का मिला-जुला प्रदर्शन

ग्रीस कर्ज संकट के हल होने के संकेत मिलने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नई ऊँचाइयों पर बंद होने में कामयाब रहे।

ग्रीस को मिले राहत पैकेज को 4 महीने बढ़ाने पर यूरो जोन के देशों के बीच सहमति बनने पर अमेरिकी बाजार ने राहत की साँस ली। इससे पहले ग्रीस द्वारा अपने खर्चों में और कटौती करने से मना करने पर बाजार में इस बात की आशंका बन गयी थी कि ग्रीस कर्ज संकट बढ़कर क्षेत्र के दूसरे देशों को भी प्रभावित कर सकता है। शुक्रवार के कारोबार के दौरान डॉवजोंस में 0.86%, नैस्डैक में 0.63% , और एसएंडपी 500 में 0.61% की बढ़त दर्ज हुई।

वहीं शुक्रवार को भारतीय कंपनियों के एडीआर का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। एचडीएफसी बैंक एडीआर में 0.85%, डॉक्टर रेड्डीज लैब एडीआर में 0.51%, और टाटा मोटर्स एडीआर में 0.34%  की बढत देखने को मिली हालाँकि इन्फोसिस एडीआर0.28% और विप्रो एडीआर 0.05% नीचे रहे ।

(शेयर मंथन 23 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख