शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक गिरकर बंद हुआ

शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 256 और निफ्टी 78 अंक गिरकर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में बाजार में बढ़त देखने को मिली थी और सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत के पहले घंटे में ही 131 अंक बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 29,362 तक पहुँच गया। हालाँकि सत्र के अंतिम डेढ़ घंटे में बाजार में तेज गिरावट दर्ज हुई और सेंसेक्स दिन भर की बढ़त गँवा कर 256 अंक (0.88%) की गिरावट के साथ 28,975 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78 अंक (0.89%) गिरकर 8,754 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्री में देखने को मिली, शेयर 2.53% गिरकर बंद हुआ। गिरने वाले अन्य शेयरों में गेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचयूएल रहे।

आज सबसे ज्यादा तेजी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर में देखने को मिली। शेयर करीब 1% बढ़ा। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेक्टर की बात करें तो आज सभी सेक्टर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल गैस क्षेत्र में देखने को मिली। 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख