शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों का मिला जुला प्रदर्शन, नैस्डैक में बढ़त, डॉवजोंस, एसएंडपी 500 फिसले

अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों की वजह से सोमवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव देखने को मिला है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुँचे थे। बाजार घरेलू अर्थव्यवस्था के ताजे आंकड़ों से निराश हुआ है। अमेरिका में जनवरी के दौरान घरों की बिक्री नौ महीने के निचले स्तर तक पहुँच गयी है, जिससे हाउसिंग सेक्टर में जल्द सुधार की उम्मीदों पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसके साथ ही ग्रीस कर्ज संकट को लेकर भी बाजार पर आशंकाएं हावी रही।

तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से सोमवार के कारोबार के दौरान ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। नैस्डैक में लगातार 9वें सत्र में बढ़त देखने को मिली है। सूचकांक 0.1% बढ़कर बंद हुआ। डॉवजोंस में 0.13% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं एसएंडपी सूचकांक में 0.03% की गिरावट दर्ज हुई है। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख