शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में बढ़त, एप्पल में 2.4% की तेजी

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुख देखने को मिला है, हालाँकि बाजार पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड ऊँचाई से नीचे ही रहे हैं।

सोमवार के कारोबार में एसएंडपी 500 में 8 अंक यानी 0.39% की बढ़त देखने को मिली है। सूचकांक 2,079 पर बंद हुआ है। वहीं नैस्डैक में 15 अंक यानी 0.31% की बढ़त देखने को मिली है और सूचकांक 4,942 के स्तर पर बंद हुआ है। डॉव जोंस सोमवार को 139 अंक यानी 0.78% बढ़कर 17,396 के स्तर पर बंद हुआ है।

एप्पल के शेयर में सोमवार के कारोबार के दौरान 2.4% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने अपनी स्मार्ट घड़ी और एप्पल मैकबुक प्रदर्शित की है जिसके बाद शेयर में बढ़त देखने को मिली। हालांकि शेयर इस बढ़त को कायम नहीं रख सका और 0.4% बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख