शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 604 अंक गिरा

फेडरल रिजर्व द्वारा अनुमान से पहले ही दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के बाद अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा।

शेयर बाजार में आज दो महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 604 अंक यानी 2.05% गिर कर 28,845 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 4 बढ़ कर बंद हुए। सबसे ज्यादा 3.76% की बढ़त एचयूएल के शेयर में देखने को मिली वहीं एसएसएलटी का शेयर सबसे ज्यादा 5.21% गिर कर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से कुल 6 शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई इसमें एसएसएलटी के अतिरिक्त हिंडाल्को, बीएचईएल,गेल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक रहे। वहीं 7 शेयरों में 2 से 4% की गिरावट दर्ज हुई।  

आज के कारोबार में 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 181 अंक यानी 2.03% गिर कर 8,757 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में गिरावट देखने को मिली है। पूरे बाजार में आज 65% से ज्यादा शेयर गिर कर बंद हुए हैं। बीएसई पर आज हेल्थकेयर क्षेत्र के अतिरिक्त सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा 3.01% की गिरावट बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांक में देखने को मिली है। वहीं ऊर्जा क्षेत्र का सूचकांक 2.93% गिर कर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख