शेयर मंथन में खोजें

बेहतर रोजगार आंकड़ों से डरा अमेरिकी बाजार, दरें बढ़ने की आशंका से गिरावट

रोजगार में बेहतर विकास दर के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से शुकवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

शुक्रवार को आये रोजगार के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में बेरोजगारी की दर फरवरी में साढ़े छह साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी है। बाजार को आशंका है कि बेरोजगारी के घटने को अर्थव्यवस्था में बढ़त के संकेत मानते हुए फेडरल रिजर्व अनुमानों से पहले ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला कर सकता है। अमेरिका के श्रम मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में बेरोजगारी की दर घटकर 5.5% हो गयी है जनवरी में ये दर 5.7% थी।

शुक्रवार के कारोबार में डॉव जोंस 278 अंक यानि 1.53% गिरकर 17,857, एसएंडपी 500 करीब 30 अंक यानि 1.42% गिरकर 2071 और नैस्डैक 55 अंक यानि 1.11% गिरकर 4,927 पर बंद हुआ (शेयर मंथन 7 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख