शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 68 अंक, निफ्टी 15 अंक बढ़ कर बंद

शेयर बाजार में आज उतार-चढाव का दौर देखने को मिला।

आज के कारोबार की शुरुआत में बाजार बढ़त के साथ खुला था लेकिन वक्त बीतने के साथ बाजार में गिरावट देखने को मिली और एक वक्त सेंसेक्स 29162 (कल के बंद स्तर से 218 अंक नीचे) के दिन के निचले स्तर तक पहुँच गया। इसके बाद बाजार में बढ़त देखने को मिली और सेंसेक्स आज का कारोबार खत्म होने से पहले 29518 (कल के बंद स्तर से 138 अंक ऊपर) के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया ।

सेंसेक्स आज 68 अंक यानि 0.23% बढ़कर 29,448 के स्तर पर बंद हुआ, बीएसई मिडकैप 80 अंक यानि 0.74% बढ़कर, और बीएसई स्माल कैप 75 अंकयानि 0.66% बढ़करबंद हुए। सेंसेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त सन फार्मा के शेयर में देखने को मिली है, शेयर 3.24% बढ़कर बंद हुआ दूसरी तरफ हिंडाल्को में सबसे ज्यादा 3.36% की गिरावट देखने को मिली है।  

वहीं निफ्टी 15 अंक यानि 0.17% बढ़कर 8,937 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 बढ़कर वहीं 30 गिरावट के साथ बंद हुये। (शेयर मंथन 5 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख