शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 2 हफ्ते के निचले स्तर पर एसएंडपी 500

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर आये आंकड़ों से मिले जुले संकेत मिलने के बाद निवेशक शुक्रवार को आने वाले रोजगार आंकड़ों के इंतजार में बाजार से दूरी बनाये हुये हैं। बुधवार को आये निजी कंपनियों के रोजगार आंकड़ों में बढ़त देखने को मिली है हालाँकि पिछले महीने के मुकाबले ग्रोथ कम रही है। जिसके बाद निवेशक शुक्रवार को आने वाले रोजगार आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।

बुधवार के कारोबार में एसएंडपी 500 दो हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया। एसएंडपी में 0.44% की गिरावट देखने को मिली है, साथ ही इसमें शामिल 10 सेक्टर में से 9 सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को  डॉव जोंस 0.58% और नैस्डैक 0.26% गिरकर बंद हुआ (शेयर मंथन 5 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख