शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार पर मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स 213 अंक गिरकर बंद

शेयर बाजार में आज मुनाफवसूली हावी होने से कारोबार के शुरुआत में मिली बढ़त बाजार ने गंवा दी।

आज रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरो में कटौती के बाद बाजार में तेज उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30,024 के उच्चतम स्तर तक पहुँच गया। कारोबार के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के कारण बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 213 अंक यानि 0.72% गिरकर 29,380 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिन के उच्चतम और न्यूनतम स्तर के बीच 735 अंकों का अंतर देखने को मिला है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त सन फार्मा में देखने को मिली है, शेयर 6.62% बढ़कर बंद हुआ। वहीं आज सबसे ज्यादा गिरावट एसएसएलटी के शेयर में दर्ज हुई है, शेयर 4.11% गिरकर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 73.6 अंक यानि 0.82% गिरकर 8,922 पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 8 बढ़कर और 41 गिरकर बंद हुए। 1 शेयर कल के स्तर पर ही बंद हुआ। सेक्टर की बात करें तो बीएसई पर आज हेल्थकेयर सूचकांक 1.25%, एफएमसीजी सूचकांक 0.90% बढ़कर बंद हुआ है। वहीं मेटल सेक्टर 2.42% बैंकिग सेक्टर 1.77% और आटो सेक्टर 0.77% गिरकर बंद हुआ। (शेयर मंथन 4 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख