शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में उम्मीद से कम कार बिक्री से अमेरिकी बाजारों में गिरावट

अमेरिका में फरवरी के दौरान उम्मीद से कम कार बिक्री की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिली रिकॉर्ड बढ़त को बनाये रखने में नाकामयाब रहे।

मंगलवार को दौरान फोर्ड और फिएट के शेयरों में आई तेज गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुये। इसके साथ ही फरवरी के दौरान अमेरिका में कई जगह कम तापमान के कारण कई सेक्टर में मांग कम रहने की आशंका से भी बाजार दबाव में है।

हालाँकि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में बढ़त से बाजार में कुल गिरावट कम हुई। मंगलवार को डॉव जोंस में शामिल 30 ब्लूचिप शेयर में से 24 में गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के दौरान डॉव जोंस 85 अंक गिरकर बंद हुआ, इसमें एक वक्त 146 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं एसएंडपी 9 अंक और नैस्डैक 28 अंक गिरकर 5,000 के स्तर के नीचे बंद हुआ। (शेयर मंथन 4 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख