शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड तेजी, डॉव जोंस अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुँचा

अमेरिकी कंपनियों द्वारा जारी विलय और अधिग्रहण गतिविधियों के साथ चीन के द्वारा ब्याज दरों में कटौती से उत्साहित अमेरिकी बाजारों में सोमवार को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है।

कारोबार के दौरान डॉव जोंस और एसएंडपी 500 अबतक से सबसे उच्चतम स्तर तक पहुँचने में कामयाब रहे हैं। वहीं नैस्डैक 10 मार्च 2000 के बाद पहली बार 5000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। सोमवार के दिन डॉवजोंस 153 अंक बढ़कर 18,283 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 दिन के अंत में 13 अंक बढ़कर 2,117 अंक पर बंद हुआ। दूसरी तरफ नैस्डेक 44 अंक बढ़कर 5,008 पर बंद हुआ। ( शेयर मंथन 3 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख