शेयर मंथन में खोजें

टैक्स नोटिस के बाद कैर्न इंडिया के शेयर में गिरावट, साल के नये निचले स्तर पर शेयर

आयकर विभाग से मिले नोटिस के कारण कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के कारोबार में कैर्न इंडिया का शेयर 4%से ज्यादा गिर कर 52 हफ्ते के नये निचले स्तर तक पहुँच गया है।

कैर्न इंडिया को आयकर विभाग ने 20,495 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। इससे पहले 10 मार्च को विभाग ने कैर्न एनर्जी को 10,247 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा था। शुक्रवार को कंपनी ने कहा था कि वो आयकर विभाग के कदम के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठायेगी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख