शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 66 अंक, निफ्टी 15 अंक गिरकर बंद

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स आज के कारोबार में 66 अंक यानी 0.23% गिर कर 28,437 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई 100 में 0.21%, मिड कैप में 0.34%, स्मॉल कैप में 0.87% की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 15 अंक यानी 0.17% गिर कर 8,633 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त इंफोसिस के शेयर में दर्ज हुई है। शेयर 2.28% बढ़ कर बंद हुआ है। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में सन फार्मा में 1.59%, टाटा पावर में 1.57%, बीएचईएल में 1.45%, विप्रो में 1.40% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं आज के कारोबार में एसएसएलटी में सबसे ज्यादा 5.16% की गिरावट दर्ज हुई है। गिरने वाले अन्य शेयरों में हिंडाल्को में 3.64%, भारती एयरटेल में 2.80%, एनटीपीसी में2.29% की गिरावट देखने को मिली है।

बीएसई पर आज करीब 61% शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेक्टरों की बात करें तो आज सबसे अच्छा प्रदर्शन आईटी और रियल्टी क्षेत्र का रहा। आईटी सूचकांक 1.17% और रियल्टी सूचकांक 1.15% बढ़ कर बंद हुआ। वहीं आज के कारोबार में मेटल क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.49% की गिरावट देखने को मिली है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015)   

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख