शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में नरमी से अमेरिकी बाजारों को राहत, बाजार 1% से ज्यादा बढ़े

पिछले कई दिनों से गिरावट का रुख देख रहे अमेरिकी बाजारों में सोमवार को बढ़त देखने को मिली है।

बाजार में तेजी डॉलर में आई नरमी की वजह से देखने को मिली है। डॉलर में जारी मजबूती से कंपनियों की विदेशों से होने वाली आय पर नकारात्मक असर की आशंकाएं बन गयी थीं। वहीं इस बात के भी संकेत मिले हैं कि मंगलवार से शुरू हो रही फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर बैंक फिलहाल सतर्क रुख अपना सकता है। सोमवार के कारोबार में हेल्थ केयर शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

सोमवार के कारोबार में डॉव जोंस 228 अंक यानी 1.29% बढ़ कर 17,977 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 57.75 अंक यानी 1.19% बढ़ कर 4929के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 1.35% की बढ़त देखने को मिली और सूचकांक 2081 के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख