शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 299 अंक बढ़कर बंद, हिंडाल्को में 5.75% की बढ़त

लगातार दो कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला है।

आज के कारोबार में सेंसेक्स 299 अंक यानी 1.05% बढ़कर 28,736 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई 100 में 1.07%, मिडकैप में 0.57% और स्मॉल कैप में 0.20% की बढ़त देखने को मिली है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सबसे ज्यादा 5.75%  की बढ़त हिंडाल्को में देखने को मिली है। वहीं कल सबसे ज्यादा गिरने वाला एसएसएलटी आज 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से आधे यानी 15 शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। आज सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस में देखने को मिली, शेयर 1.1% गिरकर बंद हुआ है। पूरे बाजार की बात करें तो बीईएमएल 8.04% और कैडिला हेल्थकेयर 7.32% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी 90 अंक यानी 1.04% बढ़कर 8,723 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 आज बढ़कर बंद हुए। सेक्टरों में आज आईटी और तकनीकी क्षेत्रों को नुकसान हुआ है। वहीं हेल्थकेयर सूचकांक 1.82% बढ़कर बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख