शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख, डॉव जोंस 0.71% गिरा, नैस्डैक में 0.16% की बढ़त

फेडरल रिजर्व की आज से शुरू हो रही बैठक की वजह से फिलहाल अधिकांश निवेशक अमेरिकी बाजारों से दूरी बनाये हुए हैं।

आज की बैठक में यह तय होगा कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा या फिर कुछ समय तक हालातों पर विचार करने का रुख अपनाएगा। हालाँकि मंगलवार को अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों के कमजोर होने पर इस बात की उम्मीद बन गयी है कि फेडरल रिजर्व दरों में बढ़ोतरी को इस साल के अंत तक खिसका सकता है। इस तरह के मिले जुले संकेतों को देखते हुए बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है।

मंगलावार को डॉव जोंस 0.71% गिर कर 17,849 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 0.33% की गिरावट देखने को मिली और सूचकांक 2,074 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ नैस्डैक बढ़ कर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक में मंगलवार को 0.16% की बढ़त देखने को मिली है और सूचकांक 4,937 के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख